लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के कैबिनेट मंत्री का मोबाइल फोन बदमाश ने चलती कार में झपटा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:04 IST

Open in App

ढाका, एक जून बांग्लादेश में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री का फोन चलती कार में एक बदमाश ने झपट लिया।

बांग्लादेश के योजना मंत्री एम ए मन्नान कहा कि उनकी कार का शीशा खुला हुआ था और वह फोन पर कुछ देख रहे थे तभी एक बदमाश रविवार को उनके हाथ से उनका फोन छीन कर भाग गया।

कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री ने सोमवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में सोमवार को बताया, ‘‘ जबतक मैं समझता कि क्या हो रहा है, उतने में बदमाश ने मेरे हाथ से फोन छीना और भाग गया।”

उन्होंने कहा, “ चूंकि उस समय मैं फोन देखने में लगा हुआ था, मुझे यह समझने में कुछ सेकेंड लगे कि क्या हुआ है।”

मन्नान ने कहा कि गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठे सशत्र अंग रक्षक ने बदामश का पीछा किया लेकिन वह भाग गया।

ढाका पुलिस ने कहा कि वह बदमाश को पकड़ने और फोन को बरामद करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

घटना रविवार को तब हुई जब मंत्री अपने कार्यालय से घर जाने के लिए रवाना हुए थे और बिजॉय सरणी इलाके में यातायात में फंस गए थे जिसे झपटमारी का हॉटस्पॉट माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक