चुनाव के दिन मौलवीबाजार और मयमनसिंह में 2 हिंदू की हत्या, हाथ-पैर रस्सियों से बंधे और खून से लथपथ शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2026 16:56 IST2026-02-12T16:54:35+5:302026-02-12T16:56:14+5:30

निवासियों ने बताया कि शव पर चोट के निशान थे और खून से लथपथ था। लोगों को संदेह है कि हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में शव को बागान में फेंक दिया गया होगा।

bangladesh 2 Hindus murdered in Maulvibazar and Mymensingh election day their bodies found hands feet tied ropes and drenched in blood | चुनाव के दिन मौलवीबाजार और मयमनसिंह में 2 हिंदू की हत्या, हाथ-पैर रस्सियों से बंधे और खून से लथपथ शव

file photo

Highlights स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह खबर दी।चुनाव में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।लोगों ने सुबह करीब 10 बजे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

ढाका: बांग्लादेश के मौलवीबाजार और मयमनसिंह जिलों में गुरुवार को होने वाले चुनावों से पहले अलग-अलग घटनाओं में दो हिंदू पुरुषों की हत्या कर दी गई। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप ने उम्मीदवारों पर और हमलों के साथ-साथ अवामी लीग समर्थकों या बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के "वास्तविक खतरे" की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश के मौलवीबाजार इलाके में एक युवा हिंदू चाय बागान मजदूर का खून से लथपथ शव मिला है और उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह खबर दी।

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान से पहले, यह लगातार दूसरे दिन किसी हिंदू व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला है। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के 2024 में हफ्तों तक चले जन विरोध प्रदर्शनों के बाद गिरने के बाद यह पहला चुनाव है। हसीना देश छोड़कर भाग गईं और उनकी पार्टी पर चुनाव में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कल कमलगांज उपज़िला के मौलवीबाजार में एक चाय बागान में 28 वर्षीय रतन शुवो कर का शव हाथ-पैर बंधे हुए मिला। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार के अनुसार, कमलगांज पुलिस स्टेशन के प्रभारी अब्दुल अवल ने बताया कि मृतक इस्लामपुर यूनियन के चंपारा चाय बागान में काम करता था। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

निवासियों ने बताया कि शव पर चोट के निशान थे और वह खून से लथपथ था। कुछ लोगों को संदेह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में शव को बागान में फेंक दिया गया होगा। रतन के बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया कि परिवार पिछली रात से ही उसकी तलाश कर रहा था। "आज सुबह हमें सूचना मिली कि उसका शव बागान में पड़ा है। हम वहां गए और उसकी पहचान की।"

Web Title: bangladesh 2 Hindus murdered in Maulvibazar and Mymensingh election day their bodies found hands feet tied ropes and drenched in blood

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे