Coronavirus Outbreak Updates: 24 मार्च से प्रतिबंध, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया नहीं आएंगे विदेश पर्यटक

By प्रिया कुमारी | Updated: March 19, 2020 17:44 IST2020-03-19T17:39:01+5:302020-03-19T17:44:33+5:30

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में विदेशों से आने वाले विदेशियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 24 मार्च से देशों में प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

Ban on foreigners from New Zealand and Australia since 24 March due to coronovirus | Coronavirus Outbreak Updates: 24 मार्च से प्रतिबंध, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया नहीं आएंगे विदेश पर्यटक

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आने वाले विदेशियों पर प्रतिबंध (फोटो-सोशल मीडिया)

Highlightsन्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में विदेशों से आने वाले विदेशिओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 24 मार्च से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि न्यूजीलैंड सभी विदेशी लोगों के आने पर रोक लगाने वाला है। न्यूजीलैंड में रह रहे लोगों की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए ये कदम उठाना बहुत ही जरुरी हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में रह रहे लोगों के स्वास्थ के लिए ये कदम बेहद आवश्यक है। 24 मार्च की आधी रात से बाहरे से आने वालें लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 

केवल न्यूजीलैंड ही नहीं ऑस्ट्रेलिया में भी बाहर से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। शुक्रवार को रात 9 बजे से ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंध लगा दिया जाएग। ऑस्ट्रेलिया में कोरोनो वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 600 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि न्यूजीलैंड में अबतक 28 लोग कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। हालात को देखते हुए वहां की सरकार ने ये कदम उठाया है। 

चीन के वुहान से फैले इन कोरोना वायरस ने कई देशों को प्रभावित किया है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से 9149 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 223082 लोग इस वायरस से संक्रमित है। अहम बात तो यह है कि अबतक इस बीमारी का इलाज नहीं खोजा गया है। इस वायरस से दूर रहने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 

Web Title: Ban on foreigners from New Zealand and Australia since 24 March due to coronovirus

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे