लाइव न्यूज़ :

बाल्टिक सांसदों ने ताइवान की राष्ट्रपति से की मुलाकात

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:10 IST

Open in App

ताइपे, 29 नवंबर (एपी) सभी तीन बाल्टिक देशों लातविया, लिथुआनिया और एस्तोनिया के सांसदों ने यूरोपीय संघ और ताइवान के बीच सहयोग बढ़ाने का संकेत देते हुए ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से सोमवार को मुलाकात की।

साई ने बताया कि यह लातविया, लिथुआनिया और एस्तोनिया के सांसदों की पहली संयुक्त यात्रा है। उन्होंने ताइवान के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 2021 ‘ओपन पार्लियामेंट फोरम’ में भाग लेने वाले इन सांसदों का स्वागत किया।

साई ने कहा, ‘‘ताइवान और बाल्टिक देशों का तानाशाही वाले शासनों से आजाद होने और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने का समान अनुभव रहा है। हमारे पास आज जो लोकतंत्र है, वह बहुत मुश्किल से हासिल हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे हम सभी बहुत अच्छे तरीके से समझते हैं।’’

लिथुआनियाई प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मातस मालदेइकिस ने कहा कि उन्हें ताइवान के साथ और भी मजबूत संबंधों की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आपके साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए यहां आए हैं। हमें उम्मीद है कि ताइवान में जल्द ही खुलने वाला लिथुआनियाई व्यापार कार्यालय ताइवान और लिथुआनिया के बीच साझेदारी का विस्तार करने में मदद करेगा तथा ताइवान एवं पूरे यूरोपीय ब्लॉक के बीच घनिष्ठ संबंधों में योगदान देगा।’’

ताइवान ने नवंबर की शुरुआत में लिथुआनिया में एक दूतावास खोला था। लिथुआनिया की भी ताइवान में एक प्रतिनिधि कार्यालय खोलने की योजना है। इसके जवाब में चीन ने लिथुआनिया के साथ अपने राजनयिक संबंधों का स्तर कम कर दिया। गृह युद्ध में 1949 में चीन से अलग होने के बाद से ताइवान में स्वशासन है, लेकिन चीन का कहना है कि यह द्वीप उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना