लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाकाः 5 की मौत, 15 लोग घायल

By भाषा | Updated: August 16, 2019 17:54 IST

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' खबर के अनुसार धमाका क्वेटा के कुचलाक इलाके में एक मस्जिद में हुआ। खबर के मुताबिक अधिकारियों का मानना है कि धमाका मस्जिद में लगे आईईडी से किया गया, जिसमें करीब 8 से 10 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसे हमलों को अकसर तालिबान के आतंकवादी और बलूच राष्ट्रवादी अंजाम देते हैं।यह धमाका एक महीने से भी कम समय में बलोचिस्तान में हुआ चौथा धमाका है। 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुए बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' खबर के अनुसार धमाका क्वेटा के कुचलाक इलाके में एक मस्जिद में हुआ। खबर के मुताबिक अधिकारियों का मानना है कि धमाका मस्जिद में लगे आईईडी से किया गया, जिसमें करीब 8 से 10 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।" सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर बचाव अभियान में जुटे हैं। पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपात घोषित किया गया है।

किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसे हमलों को अकसर तालिबान के आतंकवादी और बलूच राष्ट्रवादी अंजाम देते हैं। यह धमाका एक महीने से भी कम समय में बलोचिस्तान में हुआ चौथा धमाका है। 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना