Balen Shah Oath Ceremony: 275 में से 182 सीट जीतकर नेपाल के सबसे युवा पीएम बालेंद्र शाह?, ‘शुभ मुहूर्त’ दोपहर 12:34 बजे शपथ
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2026 14:46 IST2026-03-27T13:45:05+5:302026-03-27T14:46:12+5:30
Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल में ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली।

Balen Shah Oath Ceremony
काठमांडू:नेपाल में बालेंद्र शाह ने इतिहास रच दिया। बालेंद्र शाह जिन्हें लोकप्रिय रूप से ‘बालेन’ के नाम से जाना जाता है। शुक्रवार को राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित औपचारिक समारोह में नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत शाह की नियुक्ति के बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रैपर ने नेता बने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के 35 वर्षीय नेता ने शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट के ‘शुभ मुहूर्त’ में शपथ ली। शाह 'बालेन' को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया।
Balen Shah, 35 years old, rapper, Engineer takes oath as Nepal's new PM pic.twitter.com/R4vN86R3AH
— Sidhant Sibal (@sidhant) March 27, 2026
Nepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?
Balendra Shah 'Balen' takes oath as Prime Minister of Nepal.
— Press Trust of India (@PTI_News) https://twitter.com/PTI_News/status/2037426375091692000?ref_src=twsrc%5…">March 27, 2026
सबसे कम उम्र का निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता बलेंद्र शाह (35) की पार्टी ने पांच मार्च को हुए चुनाव में भारी जीत हासिल की थी। रैपर से राजनीतिक नेता बने शाह देश के शीर्ष कार्यकारी पद पर पहुंचने वाले मधेश क्षेत्र के पहले व्यक्ति भी हैं। 5 मार्च को हुए आम चुनाव में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को निर्णायक जीत मिली।
जिसने प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों में से 182 सीटें हासिल कीं। इस परिणाम ने न केवल पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाया, बल्कि नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक ताकतों को भी काफी कमजोर कर दिया। नेपाली कांग्रेस की सीटें घटकर 38 रह गईं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट को सिर्फ 25 सीटें मिलीं।
एक अन्य कम्युनिस्ट गुट को केवल 17 सीटें मिलीं, जो चुनावी उथल-पुथल के व्यापक प्रभाव को दर्शाती हैं। पूर्व रैपर बालेन शाह बनेंगे प्रधानमंत्री शाह ने खुद झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में शानदार जीत हासिल की, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को हराया। यह सीट लंबे समय से कम्युनिस्ट आंदोलन का गढ़ मानी जाती रही थी।
PM Modi (https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw">@narendramodi) posts, "Warm congratulations to Mr. Balendra Shah on being sworn in as the Prime Minister of Nepal. Your appointment reflects the trust reposed in your leadership by the people of Nepal. I look forward to working closely with you to take India-Nepal… https://t.co/H8w2Xx5vy0">pic.twitter.com/H8w2Xx5vy0
— Press Trust of India (@PTI_News) https://twitter.com/PTI_News/status/2037435671540113844?ref_src=twsrc%5…">March 27, 2026