लाइव न्यूज़ :

Bakrid 2020: तालिबान ने बकरीद के तीन दिन हमला नहीं करने का ऐलान किया

By भाषा | Updated: July 29, 2020 05:03 IST

तालिबान ने कहा है कि वह जुलाई के अंत में ईद-उल-अजहा के त्योहार के बाद अफगानिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व के साथ वार्ता को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देईद से पहले अफगानिस्तान सरकार ने तालिबानी कैदियों को रिहा किया है. अफगानिस्तान में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच संधि हुई है

तालिबान ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह ईद-उल-अज़हा के तीन दिन अफगानिस्तान में कोई हमला नहीं करेगा। बकरीद का तीन दिन का त्योहार सप्ताहांत में शुरू हो रहा है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहीद ने एक बयान में कहा कि कमांडरों को हिदायत दे दी गई है कि वे तीन दिन तक हमला नहीं करें, लेकिन उन्हें हमला होने की सूरत में बचाव करने की इजाजत दी गई है।

बयान में यह भी कहा गया है कि तालिबान के लड़ाके अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के साथ दोस्ती का भाव नहीं रखते हैं और कोई भी पक्ष एक-दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। तालिबान की घोषणा का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने कहा कि अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों को आदेश दे दिया गया है कि वह हमला नहीं करें, सिर्फ रक्षा करें।

मौलवी हिबतुल्लाह अखूनज़ादा के मंगलवार को त्योहार के मौके पर सुलह संदेश के बाद तालिबान ने उक्त ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह फरवरी में अमेरिका साथ हुए शांति समझौते समर्थन करते हैं। इस समझौते के तहत तालिबान और अफगान सरकार को एक दूसरे के कैदियों को रिहा करना है।

अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को कहा कि वह शेष कैदियों को रिहा करने को तैयार हैं। समझौते के तहत काबुल को पांच हजार तालिबानियों को रिहा करना था जबकि तालिबान को एक हजार सरकारी और सैन्य कर्मियों को छोड़ना था। काबुल अबतक करीब चार हजार कैदियों को रिहा कर चुका जबकि तालिबान ने तकरीबन 800 कर्मियों को रिहा किया है। गनी ने राजधानी काबुल में कहा, “इस कदम के साथ हम एक हफ्ते में तालिबान के साथ सीधी वार्ता शुरू करने की आशा करते हैं।“

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल