लाइव न्यूज़ :

बाइडू ने बीजिंग में चालक रहित टैक्सी सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:30 IST

Open in App

बीजिंग, दो मई (एपी) चीन की शीर्ष तकनीक कंपनी बाइडू ने रविवार को बीजिंग में अपनी चालक रहित किराए वाली टैक्सी सेवा शुरू की। इसके साथ ही बाइडू चीन में ऐसा करने वाली पहली कंपनी बन गयी।

बाइडू इससे पहले बीजिंग में चालक रहित टैक्सी चालन का प्रदर्शन कर चुकी है लेकिन तब टैक्सी में चालक की सीट पर सुरक्षा चालक बैठे थे। इसके बजाए इस बार आगे की यात्री सीट पर एक सुरक्षा सदस्य बैठा होता है ताकि किसी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके।

पश्चिमी बीजिंग के शोउगांग पार्क इलाके में आठ स्टॉप पर यात्री इन टैक्सियों में सवार हो सकते हैं और उतर सकते हैं। यहां एक साथ लगभग तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में करीब 10 अपोलो "रोबोटैक्सी" चल रही हैं। हर सफर का किराया 30 युआन (4.60 डॉलर) रखा गया है और 18 से 60 साल की उम्र के यात्री इसका लाभ उठा सकते हैं।

ये टैक्सियां इलाके में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गयी हैं और लोग टैक्सियों के करीब आकर तस्वीरें उतार रहे हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंडस्ट्री में काम करने वाली केली वैंग और उनके पति ने कहा कि उनका सफर आरामदायक और आसान रहा।

केली ने कहा, "मैं लोगों को इसका अनुभव करने की सलाह दूंगी। इससे तकनीक की गहरी भावना जुड़ी है क्योंकि चालक की सीट पर कोई नहीं बैठा है।"

केली ने कहा कि उनके पति अपने घर के लिए इसी तरह की कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं।

यात्री 'अपोलो गो' नाम के ऐप के जरिए रोबोटैक्सी का सफर बुक कर सकते हैं। टैक्सी के आने पर उन्हें अपनी पहचान का सत्यापन करना होगा। टैक्सी तभी चलेगी जब वह डिटेक्ट कर लेगी कि सभी यात्रियों ने सीट बेल्ट लगा लिए हैं।

बाइडू आगे और भी शहरों में इस तरह की टैक्सियां चलाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल