लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में बाहिया, आस पास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई

By भाषा | Updated: December 29, 2021 08:44 IST

Open in App

ब्रासीलिया, 29 दिसंबर (एपी) ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य बाहिया के कुल 116 शहरों में भारी बारिश के कारण मंगलवार को आई बाढ़ से आपात स्थिति पैदा हो गई है। नवंबर के अंत से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

ब्राजील के उत्तर और दक्षिणपूर्व में कम से कम पांच अन्य राज्यों के शहर भी हाल के दिनों में बाढ़ग्रस्त रहे है।

बाहिया में बाढ़ से 470,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कम से कम 50 शहरों में घरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों में पानी भर गया और लोगों को अपना सामान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। राज्य सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 34,163 लोग बेघर हो गए हैं और लगभग 43,000 लोग विस्थापित हो गए हैं। बाढ़ की वजह से महीने की शुरुआत से अब तक कुल 21 लोगों की मौत हुई है और 358 लोग घायल हुए हैं।

सरकारी एजेंसी ‘नेशनल सेंटर फॉर मॉनिटरिंग एंड अलर्ट्स ऑफ नेचुरल डिजास्टर्स’ की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 32 वर्षों में बाहिया में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। दक्षिणी बाहिया में वर्ष के इस समय सामान्य मात्रा से पांच गुना अधिक बारिश हुई।

बाहिया के गवर्नर रुई कोस्टा ने मंगलवार सुबह स्थानीय रेडियो स्टेशनों पर एक साक्षात्कार में स्थिति की तुलना ‘‘बमबारी’’ से की। उन्होंने कहा कि कुछ शहरों में बाढ़ में कोरोना वायरस के टीके नष्ट हो गए, ‘‘कुछ नगरपालिका स्वास्थ्य कार्यालय और दवा डिपो पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।’’

बाहिया के नागरिक सुरक्षा अधीक्षक कर्नल मिगुएल फिल्हो ने बताया कि अब भी बाढ़ जैसे हालात हैं और शहर अलग-थलग पड़ गए हैं तथा बारिश अब भी जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पहली प्रतिक्रिया लोगों की मदद करना है, फिर आश्रय देना, आश्रय स्थलों में लोगों की देखभाल के लिए मानवीय सहायता, चादरें, कंबल, भोजन उपलब्ध कराना है।’’ उन्होंने कहा कि बाहिया में कम से कम पांच बांधों के टूटने का खतरा है।

सरकार के विज्ञान मंत्रालय ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा कि औसत से अधिक वर्षा वायुमंडलीय घटना ला नीना के कारण होती है, जिससे बाहिया सहित ब्राजील के कुछ क्षेत्रों में वर्षा बढ़ जाती है।

एक प्रमुख जलवायु विज्ञानी कार्लोस नोब्रे ने बताया कि बाहिया में वर्तमान हालात ग्लोबल वार्मिंग के कारण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना