लाइव न्यूज़ :

2022 में 13 मार्च को होगा बाफ्टा पुरस्कार समारोह

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:02 IST

Open in App

लंदन, 21 जून ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अकादमी पुरस्कार(बाफ्टा) ने 2022 में होने वाले अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह की तारीख की घोषणा कर दी है। बाफ्टा ने सोमवार को कहा कि यह समारोह 13 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा।

बाफ्टा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ब्रिटेन में इस पुरस्कार समारोह का प्रसारण बीबीसी वन द्वारा किया जाएगा। पारंपरिक रूप से प्रत्येक वर्ष मार्च में होने वाला बाफ्टा पुरस्कार समारोह इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल में आयोजित किया गया था। पुरस्कार समारोह के लिए अभी तक किसी निश्चित आयोजन स्थल की पुष्टि नहीं की गयी है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉयल अलबर्ट हॉल में किया जा रहा है।

2021 के बाफ्टा पुरस्कार समारोह में क्लो झाओ को 'नोमैडलैंड' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला था जबकि फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री फ्रांसिस मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा एंथनी हॉपकिंस ने ‘‘द फादर’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बाफ्टा पुरस्कार जीता था।

बाफ्टा ने कहा कि आगामी कुछ समय के भीतर पुरस्कार समारोह 2022 के संपूर्ण कार्यक्रम और पात्रता संबंधी जानकारी की घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना