लाइव न्यूज़ :

आजरबैजान ने नेगार्नो-काराबाख पर जीत की पहली वर्षगांठ मनायी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 12:16 IST

Open in App

मॉस्को, नौ नवंबर (एपी) नेगार्नो-काररबाख को लेकर छह हफ्ते तक चले युद्ध में आजरबैजान की जीत की पहली वर्षगांठ पर देश की राजधानी में हजारों लोगों ने सोमवार को जुलूस निकाला।

नेगार्नो-काराबाख आजरबैजान के क्षेत्र में आता है लेकिन यह 1994 में खत्म हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों के नियंत्रण में था। इस क्षेत्र में लड़ाई सितंबर 2020 में शुरू हुई और 44 दिनों के भीषण युद्ध में हजारों लोग मारे गए और आजरबैजान की सेना ने आर्मेनिया की सेना को खदेड़ दिया।

आजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने देश के बलों द्वारा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण शहर शुशा पर कब्जा हासिल करने के मौके पर आठ नवंबर को विजय दिवस घोषित किया। इस शहर को कब्जे में लेने के कारण आर्मेनिया को दो दिन बाद रूस की मध्यस्थता वाली संधि को स्वीकार करने के लिए विवश होना पड़ा था।

अलीयेव ने कहा, ‘‘हमने अपनी प्रतिष्ठा वापस पा ली। हम हमेशा एक विजयी देश के तौर पर जिएंगे। अगर आर्मेनिया में कोई ताकत हमारी ओर नजर उठाती है या विद्रोही गतिविधियों में संलिप्त होती है तो उसे हमारी ताकत का सामना करना पड़ेगा।’’

सोमवार को जश्न के तौर पर प्रदर्शनकारियों और सैन्य कैडट ने राजधानी बाकू में 1,444 फुट लंबा राष्ट्रध्वज फहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा