आजरबैजान ने नेगार्नो-काराबाख पर जीत की पहली वर्षगांठ मनायी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:53 IST2021-11-09T15:53:10+5:302021-11-09T15:53:10+5:30

Azerbaijan celebrates first anniversary of victory over Negarno-Karabakh | आजरबैजान ने नेगार्नो-काराबाख पर जीत की पहली वर्षगांठ मनायी

आजरबैजान ने नेगार्नो-काराबाख पर जीत की पहली वर्षगांठ मनायी

मॉस्को, नौ नवंबर (एपी) नेगार्नो-काराबाख को लेकर छह हफ्ते तक चले युद्ध में आजरबैजान की जीत की पहली वर्षगांठ पर देश की राजधानी में हजारों लोगों ने सोमवार को जुलूस निकाला।

नेगार्नो-काराबाख आजरबैजान के क्षेत्र में आता है लेकिन यह 1994 में खत्म हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों के नियंत्रण में था। इस क्षेत्र में लड़ाई सितंबर 2020 में शुरू हुई और 44 दिनों के भीषण युद्ध में हजारों लोग मारे गए। इस युद्ध में आजरबैजान की सेना ने आर्मेनिया की सेना को खदेड़ दिया।

आजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने देश के बलों द्वारा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण शहर शुशा पर कब्जा हासिल किए जाने के मौके पर आठ नवंबर को विजय दिवस घोषित किया। इस शहर को कब्जे में लेने के कारण आर्मेनिया को दो दिन बाद रूस की मध्यस्थता वाली संधि को स्वीकार करने के लिए विवश होना पड़ा था।

अलीयेव ने कहा, ‘‘हमने अपनी प्रतिष्ठा वापस पा ली। हम हमेशा एक विजयी देश के तौर पर जिएंगे। अगर आर्मेनिया में कोई ताकत हमारी ओर नजर उठाती है या विद्रोही गतिविधियों में संलिप्त होती है तो उसे हमारी ताकत का सामना करना पड़ेगा।’’

प्रदर्शनकारियों और सैन्य कैडट ने सोमवार को जश्न के तौर पर राजधानी बाकू में 1,444 फुट लंबा राष्ट्रध्वज फहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Azerbaijan celebrates first anniversary of victory over Negarno-Karabakh

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे