लाइव न्यूज़ :

अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख पर जीत की पहली वर्षगांठ मनायी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 11:52 IST

Open in App

मॉस्को, नौ नवंबर (एपी) नागोर्नो-काररबाख को लेकर छह हफ्ते तक चले युद्ध में अजरबैजान की जीत की पहली वर्षगांठ पर देश की राजधानी में हजारों लोगों ने सोमवार को जुलूस निकाला।

नागोर्नो-काराबाख अजरबैजान के क्षेत्र में आता है लेकिन यह 1994 में खत्म हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों के नियंत्रण में था। इस क्षेत्र में लड़ाई सितंबर 2020 में शुरू हुई और 44 दिनों के भीषण युद्ध में हजारों लोग मारे गए और अजरबैजान की सेना ने आर्मेनिया की सेना को खदेड़ दिया।

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने देश के बलों द्वारा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण शहर शुशा पर कब्जा हासिल करने के मौके पर आठ नवंबर को विजय दिवस घोषित किया। इस शहर को कब्जे में लेने के कारण आर्मेनिया को दो दिन बाद रूस की मध्यस्थता वाली संधि को स्वीकार करने के लिए विवश होना पड़ा था।

अलीयेव ने कहा, ‘‘हमने अपनी प्रतिष्ठा वापस पा ली। हम हमेशा एक विजयी देश के तौर पर जिएंगे। अगर आर्मेनिया में कोई ताकत हमारी ओर नजर उठाती है या विद्रोही गतिविधियों में संलिप्त होती है तो उसे हमारी ताकत का सामना करना पड़ेगा।’’

सोमवार को जश्न के तौर पर प्रदर्शनकारियों और सैन्य कैडट ने राजधानी बाकू में 1,444 फुट लंबा राष्ट्रध्वज फहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल