लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र की अदालत में अजरबैजान ने आर्मेनिया पर जातीय आधार पर हत्या का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:38 IST

Open in App

द हेग, 18 अक्टूबर (एपी) अजरबैजान के विदेश उपमंत्री ने आर्मेनिया पर जातीय आधारित हत्याएं और छह सप्ताह लंबे युद्ध के बाद पिछले साल के अंत में संघर्षविराम समझौता होने के बावजूद नागोर्नो-काराबाख इलाके में बारूदी सुरंगे बिछाना जारी रखने का आरोप लगाया। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में युद्ध से जुड़े दूसरे मामले की सुनवाई शुरू होने के दौरान यह आरोप लगाया गया।

अदालत ने पिछले सप्ताह अजरबैजान के खिलाफ आर्मेनिया की शिकायत पर सुनवाई की थी। वह मामला भी पिछले साल की युद्ध से जुड़ा हुआ था जिसमें 6,600 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

एल्नुर मम्मादोव ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस को बताया कि ‘‘अजरबैजान के लोगों के खिलाफ जातीय आधार पर हत्याएं और हिंसा भड़काने का अभियान जारी है।’’

अजरबैजान ने विश्व अदालत के न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि वह आर्मेनिया को बारूदी सुरंगे बिछाना बंद करने, अजरबैजान को बारूदी सुरंगों का नक्शा मुहैया कराने का निर्देश दे ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके और आर्मेनिया समूहों को जातीय घृणा भड़काने से रोकने तथा अजरबैजान के लोगों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए कदम उठाएं।

मम्मादोव ने कहा कि आर्मेनिया की सेना द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंगों ने युद्ध के दौरान और उसके बाद, अभी तक कम से कम 106 अजरबैजानी नागरिकों की जान ली है जिनमें से 65 असैन्य नागरिक हैं। गौरतलब है कि रूस की हस्तक्षेप के बाद दोनों देशों के बीच फिलहाल संघर्षविराम समझौता लागू है।

उन्होंने अदालत से कहा, ‘‘आर्मेनिया के पास कोई वैध सैन्य या अन्य कारण नहीं है कि वह इस तरह से अजरबैजानी नागरिकों को परेशान करता रहे।’’

इस मामले को अजरबैजान अदालत तक लेकर आया है, उसका आरोप है कि आर्मेनिया की गतिविधियां जातीय भेदभाव के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव के खिलाफ है।

वहीं आर्मेनिया ने अपने अलग मामले में कहा है कि अजरबैजान जिस तरीके से आर्मेनिया लोगों के साथ पेश आता है वह भी प्रस्ताव का उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला