अमेरिका के यूटा में हिमस्खलन, चार की मौत

By भाषा | Updated: February 8, 2021 13:09 IST2021-02-08T13:09:13+5:302021-02-08T13:09:13+5:30

Avalanche in Utah, US, four killed | अमेरिका के यूटा में हिमस्खलन, चार की मौत

अमेरिका के यूटा में हिमस्खलन, चार की मौत

साल्ट लेक सिटी (अमेरिका), आठ फरवरी (एपी) अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मिलक्रीक कैनयन में हुए हिमस्खलन के कारण, स्कीइंग कर रहे ग्रामीण क्षेत्र के चार निवासियों की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्राकृतिक दुर्घटना में मारे गए लोगों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी।

साल्ट लेक काउंटी की ‘यूनिफाइड’ पुलिस के मुताबिक शनिवार को हुए हिमस्खलन में चार अन्य लोग दब गए थे लेकिन वह बाहर निकलने में कामयाब हो गए थे और उन्हें अधिक चोट नहीं आई थी।

अधिकारियों ने कहा कि स्की करने वाले दो अलग समूहों के थे और सभी आठ लोग हिमस्खलन की स्थिति से निपटने के उपकरण साथ ले गए थे।

उन्होंने कहा कि चारों मृतक साल्ट लेक सिटी क्षेत्र के निवासी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Avalanche in Utah, US, four killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे