लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रिया की जलवायु मंत्री ट्रेन से 27 घंटे का सफर कर जलवायु शिखर सम्मेलन में पहुंचीं

By भाषा | Updated: November 9, 2021 11:49 IST

Open in App

ग्लासगो, नौ नवंबर (एपी) ऑस्ट्रिया की जलवायु मंत्री लियोनोर गेवेस्लर ट्रेन से करीब 27 घंटे का सफर तय कर ब्रिटेन के ग्लासगो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन ‘सीओपी-26’ में हिस्सा लेने पहुंचीं।

वियना से ब्रुसेल्स और फिर स्कॉटलैंड के ग्लासगो तक स्लीपर ट्रेन से 27 घंटे की यात्रा कर ऑस्ट्रिया की जलवायु मंत्री उन आलोचनाओं से भी बच गईं, जिसका सामना कई प्रमुख हस्तियों को उस शिखर सम्मेलन में अपने विमान ले जाने की वजह से करना पड़ा था, जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के बारे में है।

गेवेस्लर ने कहा, ‘‘ जहां तक संभव होता है, मैं जलवायु के अनुकूल विकल्प चुनने की कोशिश करती हूं।’’

पिछले साल मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद से ही ‘ग्रीन पार्टी’ की नेता यूरोप में ट्रेन नेटवर्क को एक बार फिर लोकप्रिय बनाने के लिए जोर दे रही हैं। प्रतिस्पर्धा के चलते कम मूल्य की हवाई यात्रा के कारण वहां लोगों ने ट्रेन से सफर करना काफी कम कर दिया है।

गेवेस्लर ने सोमवार को कहा कि वह ब्रुसेल्स में रुकीं, अपने यूरोपीय अधिकारियों से मुलाकात की और फिर बाकी 2000 किलोमीटर के सफर के दौरान उन्होंने जलवायु शिखर सम्मेलन की तैयारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ ट्रेन अैर रात्रि ट्रेन यूरोप में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा का भविष्य है।’’

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती को लेकर आयोजित यह सम्मेलन इस सप्ताह सम्पन्न हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल