लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रिया ने टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए लॉकडाउन खत्म किया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:58 IST

Open in App

विएना, 12 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रिया ने कोविड रोधी टीका लगवा चुके लोगों के लिए देश के अधिकतर हिस्सों में रविवार को लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म कर दीं। इससे तीन हफ्ते पहले कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सख्त नियम लागू किए गए थे।

नियम देश के अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग हैं लेकिन रविवार से ही थिएटर, संग्रहालय और अन्य सांस्कृतिक व मनोरंजन स्थल खुल रहे हैं। वहीं दुकानें सोमवार से खुलेंगी।

कुछ क्षेत्रों में रविवार को रेस्तरां व होटल भी खुल रहे हैं जबकि अन्य क्षेत्र इन्हें खोलने के लिए महीने के अंत तक इंतजार करेंगे।

सभी मामलों में, रेस्तरां रात 11 बजे तक ही खुल सकेंगे और सार्वजनिक परिवहन, स्टोर व सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क लगाना जरूरी है।

चांसलर कार्ल नेहम्मेर ने पिछले हफ्ते कुछ पाबंदियों के साथ चीज़ों को खोलने का आह्वान किया था और ऑस्ट्रिया के नौ क्षेत्रों को स्थानीय स्थिति के अनुसार पाबंदियों में ढील देने या सख्त करने के अधिकार दिए थे।

टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों पर अब भी लॉकडाउन की पाबंदियां लगी रहेंगी और उन्हें घर में ही रहना होगा और वे सिर्फ राशन खरीदने व डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकल सकते हैं।

देश की कुल 67.7 फीसदी आबादी ने ही टीकाकरण कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना