लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में शुक्रवार से हटेगा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 9, 2021 12:43 IST

Open in App

मेलबर्न, नौ जून (एपी) ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चौथी बार लगाए गए लॉकडाउन की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। हालांकि लॉकडाउन हटने के बावजूद कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी। मेलबर्न में रहने वाले 50 लाख लोगों को नजदीकी विक्टोरिया प्रांत समेत अन्य इलाकों में फिलहाल आने-जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

मेलबर्न के अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रांत में कोरोना वायरस संक्रमण का केवल एक नया मामला सामने आया है, जिसको देखते हुए दो सप्ताह से लागू लॉकडाउन को समाप्त करने का फैसला लिया गया है। मेलबर्न में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 68 हो गयी है।

मेलबर्न में शुक्रवार से लॉकडाउन हटने के बाद बच्चे स्कूल जा सकेंगे। इसके अलावा किसी गैर-जरूरी काम के सिलसिले में लोगों को 25 किलोमीटर दूर तक जाने की अनुमति होगी जोकि पहले केवल 10 किलोमीटर ही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला