लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सा समुदाय ने मॉरिसन से नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध वाला आदेश वापस लेने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:46 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, चार मई ऑस्ट्रेलियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट से मंगलवार को भारत से देश लौटने की कोशिश करने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को जेल की सजा और उन पर जुर्माना लगाने का आदेश तत्काल वापस लेने का मंगलवार को अनुरोध करते हुए कहा कि इससे समुदाय में संकट पैदा हो गया है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इतिहास में पहली बार हाल ही में स्वदेश लौटने से पहले भारत में 14 दिन तक का वक्त बिताने वाले अपने नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया।

सरकार ने उन्हें पांच साल के लिए जेल में बंद करने या 50,899 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है ।

ऑस्ट्रेलियन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के अध्यक्ष उमर खुर्शीद ने कहा कि भारत से आने वाले विमानों पर रोक लगाने के फैसले में एसोसिएशन ने सहयोग दिया ताकि बढ़ते खतरे के लिए देश में होटल में पृथक रखने की व्यवस्था तैयार की जा सकें। सरकार को भारत से लौट रहे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के संक्रमित होने का खतरा दिख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सरकार की घोषणा ने हमारे समुदाय में काफी संकट पैदा कर दिया है और हमारे भारतीय चिकित्सा समुदाय के सदस्य सबसे अधिक चिंतित हैं क्योंकि वह पहले ही भारत में अपने दोस्तों और परिवारों के संक्रमण की चपेट में आने के खतरे को महसूस कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नजर में सरकार को जरूरत पड़ने पर भारत में परेशानी में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।’’

सरकार के कदम को भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई या भारत में रह रहे ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए झटका बताते हुए खुर्शीद ने कहा कि देश की पृथकवास केंद्र की व्यवस्था को सुधारने की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इससे पहले मानवाधिकार कानून केंद्र ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस प्रतिबंध को कानूनी चुनौती देने पर ‘‘सक्रियता से विचार’’ कर रहा है।

केंद्र के कार्यकारी निदेशक ह्यूज डी क्रेटसर ने कहा, ‘‘भारत में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के बजाय सरकार उन्हें अकेला छोड़ रही है और तो और उन्हें सजा देने पर विचार कर रही है।’’

इस बीच प्रधानमंत्री मॉरिसन ने फैसले का बचाव किया और कहा कि विमानों पर प्रतिबंध के दौरान भारत से किसी तरह लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को जेल में डालना या उन पर जुर्माना लगाने की संभावना नहीं है।

मॉर्रिसन ने कहा कि यह एक अस्थायी व्यवस्था है और बहुत मुश्किल फैसला है।

उन्होंने कहा, “ यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि हमारे यहां ऑस्ट्रेलिया में (कोविड-19) की तीसरी लहर ना आए और हमारी पृथक-वास व्यवस्था मजबूत बनी रहे।”

उन्होंने कहा कि यह देश के ‘सर्वोत्तम हित’ में है।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को दिए विशेष संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें भारतीय समुदाय के लिए खराब महसूस होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यह हमारे भारतीय समुदाय में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए मुश्किल वक्त है। आप बहुत समझदार और दयालु हैं जिन्होंने हमारे देश में शानदार योगदान दिया। हम अपने भारतीय समुदाय के आभारी हैं। मैं जानता हूं कि यह दुख और डर का वक्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऑस्ट्रेलिया में इस वायरस की तीसरी लहर को नहीं देख सकता।’’

भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और वहां रोज संक्रमण के 3,00,000 से अधिक मामले आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल