लाइव न्यूज़ :

वेटिकन से आयी राशि मामले में आंकड़ों की समीक्षा कर रही है ऑस्ट्रेलिया की जांच एजेंसी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:33 IST

Open in App

रोम, आठ जनवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया सरकार की वित्तीय खुफिया एजेंसी ने कहा है कि वह अपनी उस रिपोर्ट की फिर समीक्षा कर कर रही है जिसमें बताया गया था कि छह वर्षों की अवधि के दौरान वेटिकन से ऑस्ट्रेलिया में 1.8 अरब डॉलर की राशि स्थानांतरित हुई है। इस रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद एजेंसी का यह बयान आया है।

एजेंसी ‘ऑस्ट्रेक’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए वह वेटिकन के साथ मिलकर काम कर रही है। वेटिकन ने भी ऑस्ट्रेक के संपर्क में होने की पुष्टि की।

संसद की ओर से मांगी गई जानकारी के लिए ऑस्ट्रेक ने 2014 के बाद से सालाना लेनदेन को सूचीबद्ध किया था। जिसमें यह जानकारी सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे थे।

इसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगनें लगीं कि इस धन का इस्तेमाल यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी ठहराए गए तथा बाद में बरी कर दिए गए कार्डिनल जॉर्ज पेल के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में आपराधिक अभियोग को प्रभावित करने के लिए किया गया।

वेटिकन के अधिकारियों ने इन लेनदेन पर हैरानी जताई है।

पेल पर आरोप लगाने वाले ने अपनी गवाही में किसी भी तरह का भुगतान मिलने की बात से इनकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल