लाइव न्यूज़ :

कोविड के प्रसार को रोकने के लिये ऑस्ट्रेलिया की सीमाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी: मॉरिसन

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:13 IST

Open in App

मेलबर्न, नौ मई ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को घोषणा की कि देश की सीमाएं शेष दुनिया के लिए अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगी ताकि ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कोविड-19 के सामने आ रहे नये प्रकारों के घातक प्रकोप से बचाया जा सके।

दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सीमाओं को पिछले साल मार्च में बंद कर दिया गया था। केवल नागरिकों और स्थायी निवासियों को कुछ सख्त कोविड-19 सीमा नियमों के तहत देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने 27 अप्रैल को भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के चलते वहां से सभी प्रत्यक्ष यात्री उड़ानें 15 मई तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी थीं।

मीडिया में यहां आई खबरों के अनुसार, मॉरिसन ने कहा कि वह इस समय ऑस्ट्रेलिया को दुनिया के लिए खोलने के लिए कोई इच्छा नहीं देखते। उन्होंने कहा कि वह ‘‘सतर्क’’ रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह अभी भी अस्पष्ट है कि क्या टीकाकरण पूरा होने के बाद भी इसे फिर से खोलना सुरक्षित होगा या नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी "शून्य मामलों" के लक्ष्य को छोड़ने की कोई योजना नहीं है।

मॉरिसन ने कहा कि देश की सीमाएं शेष दुनिया के लिए अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगी ताकि ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कोविड-19 के नये प्रकारों के घातक प्रकोप से बचाया जा सके।

मॉरिसन ने कहा, मुझे पता है कि एक बार जब आप (कोविड-19) को फिर से वापस आने देंगे, तो आप इसे बाहर नहीं निकाल सकते। हम इस वर्ष के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम को जारी रखना चाहते हैं और इस बीच मैं सतर्क रहना चाहता हूं, यह मेरे स्वभाव में है।’’

बाद में एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने चेतावनी दी कि सीमाएं केवल तभी खोली जाएंगी ‘‘जब ऐसा करना सुरक्षित होगा। हमें अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है और अभी भी कई अनिश्चितताएं हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 29,906 है और मृतक संख्या 910 है।

संघीय सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कुल 25 लाख ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें