लाइव न्यूज़ :

चीन के विवादित ट्वीट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के रुख में आई नरमी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 11:47 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), तीन दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच एक ग्राफिक ट्वीट को लेकर राजनयिक वाकयुद्ध ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन के सुलह करने वाले स्वरों के बाद बृहस्पतिवार को अंतत: शांत होता प्रतीत हुआ।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘मेरा और मेरी सरकार का रुख रचनात्मक बातचीत करना है।’’

चीन ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘चीन के साथ संबंध दोनों देशों के लिए लाभकारी हैं।’’

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट और वीचैट पर संदेश को लेकर अपने विचार स्पष्ट कर दिए हैं।

मॉरिसन ने गत सोमवार को चीन सरकार से कहा था कि वह उस विवादित तस्वीर को ट्वीट करने के लिए माफी मांगे, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई सैनिक कथित तौर पर एक बच्चे की हत्या करता दिख रहा है। इस ट्वीट के बाद चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच तनाव पैदा हो गया।

मॉरिसन ने चीन के विदेश मंत्रालय से ‘‘फर्जी’’ ट्वीट को हटाने की मांग की थी, जिसमें अफगानिस्तान में संघर्ष के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बलों द्वारा कथित अवैध हत्याओं एवं उत्पीड़न को दिखाने की कोशिश की गई।

‘वीचैट’ ऐप का संचालन करने वाली कंपनी ने मॉरिसन की पोस्ट डिलीट कर दी थी। मॉरिसन ने बृहस्पतिवार को अलग रुख अपनाते हुए कैनबरा में संवाददाताओं से कहा कि उनका लक्ष्य है कि दोनों देश ‘‘खुशी से साथ’’ रहें।

ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री जोश फ्राइडेनबर्ग ने कहा कि वह ट्वीट और वीचैट से डिलीट की गई पोस्ट को लेकर निराश हैं।

जोश फ्राइडेनबर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वीचैट पर अपनी पोस्ट में कहा था कि उन्हें वर्दी पहनने वाले अपने जवानों पर गर्व है। इस पोस्ट को चीनी कंपनी द्वारा डिलीट कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने गत सोमवार को एक ग्राफिक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें एक मुस्कुराते हुए ऑस्ट्रेलियाई सैनिक ने चाकू एक बच्चे के गले पर रखा हुआ है । बच्चा एक मेमने को गोद में लिए हुए है।

झाओ ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों द्वारा अफगानिस्तान के नागरिकों और कैदियों की हत्या से स्तब्ध हैं। हम इस कृत्य की निंदा करते हैं और इसके लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हैं।’’

मॉरिसन ने कहा था कि झाओ द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर ‘‘झूठी’’, ‘‘वास्तव में अपमानजनक’’ और ‘‘असंगत’’ है।

उन्होंने कहा था, ‘‘चीन की सरकार को इस पोस्ट के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। इसने दुनिया की नजरों में उसे गिरा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला