लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई के विशेष बल ने गैरकानूनी तरीके से 39 अफगानों की हत्या की : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 19, 2020 13:51 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 19 नवम्बर युद्ध अपराधों से जुड़़ी दीर्घप्रतीक्षित सैन्य रिपोर्ट के अनुसार इस बात की ‘‘विश्वसनीय जानकारी’’ है कि ऑस्ट्रेलियाई विशेष बलों के मौजूदा एवं सेवानिवृत्त कम से कम 19 सैनिकों ने कथित तौर पर 39 अफगानों की गैरकानूनी तरीके से हत्या की थी।

व्हिसल-ब्लोअर की रिपोर्टों और स्थानीय मीडिया की खबरों में अफगानिस्तान में निहत्थे पुरुषों और बच्चों की कथित हत्या की चर्चा के बाद ऑस्ट्रेलिया में 2016 में जांच शुरू की गई थी। रिपोर्ट बृहस्पतिवार को जारी की गई

जस्टिस पॉल ब्रेरेटन के एनएसडब्ल्यू कोर्ट ऑफ अपील ने चार साल की जांच में पाया कि 23 घटनाओं की "विश्वसनीय जानकारी" है, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई बल (एडीएफ) के जवान गंभीर अपराधों में शामिल थे। वे या तो अपराधों को अंजाम दे रहे थे, या उनमें मदद करे रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि 23 घटनाओं में ऑस्ट्रेलियाई विशेष बलों के हाथों 39 अफगानों की कथित तौर पर हत्या की ‘‘विश्वसनीय जानकारी’’ है। इनमें से दो घटनाओं को "क्रूर व्यवहार" के युद्ध अपराध के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

वहीं, ‘एपी’ की एक खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के प्रमुख जनरल एंगस कैंपबेल ने कहा कि शर्मनाक रिकॉर्ड में कई कथित उदाहरण शामिल हैं, जिनमें से गश्त दल के नए सदस्यों ने पहली हत्या अंजाम देने के जुनून में किसी कैदी को गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि अपनी इन हरकतों को छुपाने के लिए सैनिक गलत कहानियां गढ़ते हैं और दावा करते हैं कि कैदी आपस में दुश्मन थे और कार्रवाई में मारे गए।

कैंपबेल ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से हत्या करने का सिलसिला 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन 2012 और 2013 में भी इस तरह की सबसे अधिक वारदात सामने आयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला