लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पूर्व महिला कर्मी से माफी मांगी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:27 IST

Open in App

कैनबरा, 16 फरवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को उस पूर्व सरकारी महिला कर्मी से माफी मांगी जिसने दो साल पहले कार्यालय में एक सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पूर्व कर्मी ने सोमवार को एक टेलीविजन साक्षात्कार में आरोप लगाया था कि वर्ष 2019 के चुनाव से कुछ हफ्ते पहले तत्कालीन रक्षा उद्योग मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स के कार्यालय में एक सहकर्मी ने उनसे बलात्कार किया था।

उन्होंने दावा किया कि उस समय उन्हें अपने शीर्ष अधिकारियों और अन्य सहकर्मियों से वैसा सहयोग नहीं मिला था जिसकी उन्हें जरूरत थी।

हालांकि, दुष्कर्म के आरोपी कर्मी की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन उसे अब हटाया जा चुका है।

रेनॉल्ड्स की मीडिया सलाहकार रही इस पूर्व महिला कर्मी ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई क्योंकि उन्होंने ऐसा करने पर नौकरी प्रभावित होने का दबाव महसूस किया था।

पीड़ित महिला के इस खुलासे के बाद मॉरिसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह नहीं होना चाहिए था और मैं माफी मांगता हूं।’’

इस समय रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल रही रेनॉल्ड्स ने भी कार्यालय में ही महिला से यह मुद्दा उठाने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने तब अपने 24 वर्षीय कर्मी के समर्थन के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाये।

रेनॉल्ड्स ने कहा, ‘‘ मुझे बहुत अफसोस है कि मैंने अपने उस कार्यालय में बैठक की जहां पर यह कथित घटना हुई।’’

रक्षामंत्री ने सीनेट में कहा कि उन्होंने कभी भी महिला से नौकरी या पुलिस में शिकायत करने में से किसी एक विकल्प को चुनने के लिए नहीं कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला