लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई सेना ने यूरोपीय के स्थान पर अमेरिकी हेलीकॉप्टर का उपयोग शुरू किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 13:20 IST

Open in App

कैनबरा, 10 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया की सेना ने शुक्रवार को कहा कि वह यूरोप में डिजाइन किए गए ताइपैन हेलीकॉप्टरों का उपयोग करने के स्थान पर अमेरिका में बने ब्लैक हॉक और सीहॉक हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना बना रही है, क्योंकि अमेरिकी हेलीकॉप्टर ज्यादा भरोसेमंद हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने करीब तीन महीने पहले फ्रांस से पनडुब्बियां खरीदने का अपना सौदा रद्द कर दिया था, जिसे लेकर फ्रांस बेहद नाराज हुआ। ऑस्ट्रेलिया अमेरिकी और ब्रिटिश तकनीक वाली परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण की योजना बना रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के पास 47 ताइपैन हेलीकॉप्टर हैं जिन्हें एयरबस ने डिजाइन किया है। ये हेलीकॉप्टर 2037 तक सेवा में रहने वाले थे। ऑस्ट्रेलिया इन हेलीकॉप्टरों का उपयोग बंद करेगा और एक साथ 40 लॉकहीड मार्टिन हेलीकॉप्टर खरीदेगा जिसपर सात अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का खर्च आना है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया अपनी रक्षा क्षमता को बेहतर बना रहा है और अच्छी साझेदारी विकसित कर रहा है, खास तौर से अमेरिका के साथ।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘ताइपैन मानदंडों पर खरे नहीं उतर रहे थे। बस इतनी सी बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बस हम सुनिश्चित करना चाहते थे कि हमारी सेना के पास देश की सुरक्षा के लिए सर्वोत्तम उपकरण हों और ब्लैक हॉक इस जरूरत को पूरा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल