लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष ने होली की बधाई दी

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:37 IST

Open in App

मेलबर्न, 28 मार्च ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को अपने ‘‘अच्छे मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रंगों के त्योहार होली की बधाई दी।

मॉरिसन ने ट्वीट किया, ‘‘ अपने हिंदू ऑस्ट्रेलियाई समुदाय, अच्छे मित्र नरेन्द्र मोदी एवं इस त्योहार को मना रहे सभी लोगों को खुशहाल एवं रंगीन होली की शुभकामनाएं।’’

उन्होंने हिंदी में लिखा, ‘‘होली की शुभकामनाएं।’’

मॉरिसन ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया और उल्लेख किया कि पिछले साल इस त्योहार पर कोरोना वायरस महामारी का साया रहा।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल भी महामारी का इस पर्व पर असर होगा, लेकिन लोग अब भी ‘‘अधिक विश्वास के साथ भविष्य को लेकर आशान्वित हो सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत टीके बनाने का ‘‘बड़ा काम’’ कर रहा है और ये टीके दुनिया के बड़े हिस्से को मदद पहुंचा रहे हैं।

मॉरिसन ने भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के चतुष्कोणीय संगठन में भारत की भूमिका का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम साथ मिलकर आगे का रास्ता तैयार करते रहेंगे।’’

मॉरिसन ने कहा, ‘‘एकता की भावना से मैं आप सभी को होली की बधाई देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल