लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उपस्थिति मजबूत करने के लिये चार रक्षा केंद्रों का उन्नयन करेगा ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:55 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 28 अप्रैल ऑस्ट्रेलिया उत्तरी क्षेत्र में देश के हितों की सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पड़ोसियों और सहयोगियों के साथ संबंधों को ज्यादा समर्थन देने के लिये चार प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र और इलाकों का उन्नयन करने के लिये 74.7 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने बुधवार को यह घोषणा की।

मॉरीसन ने करोड़ों डॉलर की इस निवेश योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका मकसद चीन को कोई संदेश देने के बजाए शांति की तरफ बढ़ना है।

करोड़ों डॉलर के इस निवेश से नॉर्दर्न टेरिटरी में चार प्रमुख प्रशिक्षण क्षेत्रों व रेंज का उन्नयन होगा जिससे ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस फोर्स (एडीएफ) के प्रशिक्षण कार्यक्रम को बेहतर बनाने और उन्हें युद्ध के लिये तैयार रखने में मदद मिलेगी।

नॉर्दर्न टेरिटोरी के जिन चार सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों को इस निवेश योजना में शामिल किया गया है उनमें रॉबर्टसन बैरक्स, कंगारू फ्लैट्स, माउंट बुंडे और ब्रैडशॉ शामिल हैं।

मॉरीसन ने कहा, “यह रक्षा प्रशिक्षण क्षेत्र और सुविधाएं हिंद-प्रशांत में हमारे पड़ोसियों और सहयोगियों के साथ ज्यादा बेहतर संबंध बनाने में मददगार होंगे और विभिन्न परिदृश्यों से संबंधित छोटे और बड़े पैमाने के सैन्य अभ्यासों के लिये भी उपयुक्त होंगे।”

ऑस्ट्रेलिया ने भारत, जापान और अमेरिका के साथ मिलकर 2017 में काफी समय से लंबित “क्वाड” के प्रस्ताव को आकार दिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये के लिये चार देशों का गठजोड़ बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना