लाइव न्यूज़ :

भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और पीपीई भेजेगा ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 14:26 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 26 अप्रैल ऑस्ट्रेलिया कोविड-19 के मामलों में ताजा उछाल से जूझ रहे भारत को तत्काल सहायता के रूप में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) भेजेगा। स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने सोमवार को यह बात कही।

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन समाचार चैनल ने हंट के हवाले से कहा कि संघीय सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि वह मदद के लिये क्या भेज सकती है।

संघीय स्वास्थ्य मंत्री हंट ने कहा, ''भारत वास्तव में ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहा है। हम राष्ट्रीय चिकित्सा भंडार से मदद कर सकते हैं, लेकिन वे मुख्य रूप से ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में सहायता मांग रहे हैं। हम इस मामले में विशेष रूप से राज्यों के साथ बात कर रहे हैं।''

खबर के अनुसार संघीय सरकार ने तत्काल सहायता पैकेज के तहत भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भेजने की भी पुष्टि की है, जिसकी घोषणा मंगलवार को की जानी है।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीके नहीं भेजेगा।

हंट ने कहा, ''हम उस मोर्चे पर मजबूत स्थिति में हैं क्योंकि फिलहाल हमें उनकी जरूरत नहीं है। फिर भी हम स्टॉक रखेंगे। लेकिन अगर हो सकेगा तो सहायता के तौर पर (उन्हें दान किया जाएगा)। ''

भारत को कोई सहायता देने और ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण फैलने के खतरे को कम करने के लिये अतिरिक्त कदम उठाए जाने के मामलों पर चर्चा के लिये मंगलवार को कैबिनेट की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला