लाइव न्यूज़ :

अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए नियंत्रित मिसाइलों का निर्माण करेगा ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 09:07 IST

Open in App

वेलिंगटन, 31 मार्च (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि वह अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ मिल कर नियंत्रित मिसाइलों का निर्माण शुरू करेगा।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ‘‘बदलते हुए वैश्विक माहौल’’ को देखते हुए वह मिसाइल निर्माण के लिए हथियार निर्माता के साथ साझेदारी करेगा, इससे रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे।

मॉरिसन ने कहा कि उनका देश रक्षा और सुरक्षा उद्योग में दस वर्ष में बड़े निवेश की योजना के तहत एक अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च करेगा।

उन्होंने कहा,‘‘ ऑस्ट्रेलिया के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हमारी अपनी स्वतंत्र क्षमता निर्माण जरूरी है।’’

रक्षा मंत्री पीटर डुटॉन ने कहा,‘‘ हम इस अहम पहल पर अमेरिका के साथ मिल कर काम करेंगे ताकि यह समझा जा सके कि किस प्रकार से हमारा उद्यम ऑस्ट्रेलिया की जरूरतों को और हमारे सबसे अहम सैन्य साझेदार की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर सकता है।’’

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हथियार निर्माण न केवल उसकी क्षमताओं को बढ़ाएगा बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में किसी प्रकार की बाधा आने पर भी उनके देश के पास लड़ाकू अभियानों के लिए पर्याप्त मात्रा में हथियार हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब