लाइव न्यूज़ :

तालिबान से खतरा वाले अफगान नागरिकों को तेजी से बाहर निकाल रहा है ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:11 IST

Open in App

कैनबरा, 13 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों के तेजी से भूभागों पर कब्जा करने के बीच ऑस्ट्रेलिया ऐसे अफगान नागरिकों को अमेरिका की मदद से तेजी से बाहर निकाल रहा है जिन्होंने ऑस्ट्रलिया की फौज एवं राजनयिकों की मदद की थी। यह जानकारी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दी।

ऑस्ट्रेलिया ने मई में अपने काबुल दूतावास को बंद कर दिया था और जून में अपने सैनिकों को वापस बुला लिया क्योंकि अमेरिका और नाटो की सेना 20 वर्षों की लड़ाई के बाद अफगानिस्तान से हट रहे हैं।

मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अप्रैल से 400 अफगान नागरिकों और उनके परिवार का पुनर्वास किया है जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करने के कारण तालिबान से खतरा हो सकता है।

मॉरिसन ने यह नहीं बताया कि ऑस्ट्रेलिया में और कितने अफगान नागरिकों का पुनर्वास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने में हमने इस पर काफी काम किया है। हम काम करते रहेंगे। हम अमेरिका एवं अन्य के साथ मिलकर काम कर रहे हैं जो इस इलाके में मौजूद हैं।’’

तालिबान ने बृहस्पतिवार को देश के दो बड़े शहरों और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एक प्रांत की राजधानी पर कब्जा कर लिया। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के कुछ हफ्तों के भीतर ही उसने अफगानिस्तान में बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?