लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने टीकाकरण योजना में जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को शामिल करने की संभावना खारिज की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:09 IST

Open in App

कैनबरा, 13 अप्रैल (एपी) ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने जॉनसन एंड जॉनसन का एक खुराक वाला कोरोना वायरस टीका नहीं खरीदने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर, यहां रक्त का थक्का जमने का दूसरा मामला सामने आया है जो संभवत: एस्ट्राजेनेका टीका लगने से जुड़ा है।

न्यूजर्सी की दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन और सरकार की बातचीत चल रही थी। कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के नियामक थेरापेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन से अस्थायी पंजीयन का अनुरोध किया था।

हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कंपनी से अनुबंध की संभावना से इनकार कर दिया है क्योंकि उसका टीका एस्ट्राजेनेका के उत्पाद से मिलता जुलता है जिसके साथ ऑस्ट्रेलिया 5.38 करोड़ खुराकों के लिए पहले ही अनुबंध कर चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी परामर्श समूह की सलाह पर काम कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया वायरस को काबू में करने में बहुत हद तक सफल रहा है लेकिन टीकाकरण की सुस्त रफ्तार को लेकर उसकी आलोचना हो रही है।

नियामक ने बताया कि यहां के विक्टोरिया राज्य में एक व्यक्ति को रक्त का थक्का जमने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे 22 मार्च को एस्ट्राजेनेका का टीका लगा था। ऐसा ही एक और मामला मंगलवार को सामने आया। एक महिला को टीकाकरण के बाद रक्त का थक्का जमने की शिकायत हुई और उसे भी एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब