लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेता को दी राष्ट्रपति के रूप में मान्यता, अन्य देशों ने भी दिए संकेत

By भाषा | Updated: January 28, 2019 11:07 IST

इससे पहले स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड और जर्मनी ने शनिवार को कहा था कि यदि मादुरो आठ दिनों में चुनाव घोषित नहीं करते हैं तो वे गुइडो को राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देंगे।

Open in App

सिडनी, 28 जनवरी (एएफपी):ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया वेनेजुएला की नेशनल असेम्बली के प्रमुख जुआन गुइडो को अंतरिम नेता के रूप में ‘‘मान्यता और समर्थन’’ देता है। इससे पहले अमेरिका और कनाडा भी जुआन को मान्यता दे चुके हैं।

पायने ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया चुनाव होने तक अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष जुआन गुइडो को मान्यता और समर्थन देता है।’’ उन्होंने ‘‘वेनेजुएला में जल्द से जल्द पुन: लोकतंत्र स्थापना’’ की अपील की।

पायने ने कहा, ‘‘हम सभी दलों से अपील करते हैं कि वे स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान के लिए रचनात्मक तरीके से काम करें। वे लोकतंत्र की वापसी, कानून के शासन के लिए सम्मान और वेनेजुएला के लोगों के मानवाधिकार बरकरार रखने की दिशा में काम करें।’’ 

वेनेजुएला में आर्थिक एवं राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड और जर्मनी ने शनिवार को कहा था कि यदि मादुरो आठ दिनों में चुनाव घोषित नहीं करते हैं तो वे गुइडो को राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देंगे।

मादुरो ने रविवार को यूरोप द्वारा दी गई समय सीमा को खारिज कर दिया था। गुइडो ने बुधवार को स्वयं को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया था और सेना से मादुरो की सरकार का विरोध करने की अपील की थी। सेना अभी तक मादुरो की सरकार की वफादार बनी हुई है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला