लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया पूर्ण टीकाकरण वाले विदेशी विद्यार्थियों, कामगारों के स्वागत के लिए तैयार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:34 IST

Open in App

कैनबरा, 22 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया की सरकार उम्मीद कर रही है कि जब देश अगले सप्ताह महामारी प्रतिबंधों में और ढील दे देगा तब टीकाकरण पूरा करा चुके दो लाख विदेशी विद्यार्थी और कुशल कामगार जल्द से जल्द देश लौट आएंगे और उन्हें पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को कहा कि एक दिसंबर से, छात्रों, कुशल श्रमिकों और कामकाजी छुट्टियों पर यात्रियों को सिडनी और मेलबर्न हवाई अड्डों पर यात्रा प्रतिबंध से छूट मांगे बिना उतरने की अनुमति दी जाएगी।

मॉरिसन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में कुशल श्रमिकों और विद्यार्थियों की वापसी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के हमारे रास्ते में मील का एक प्रमुख पत्थर है। यह इस लिहाज से महत्त्वपूर्ण है कि ऑस्ट्रेलियाई लोग क्या हासिल करने में सक्षम हैं और हमें क्या-क्या करने में मदद कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार को जनवरी तक दो श्रेणियों में 2,00,000 लोगों के लौटने की उम्मीद है। जापान और दक्षिण कोरिया के टीका लगवा चुके नागरिकों को पृथक-वास में रहने की जरूरत के बिना और मानवीय आधार पर वीजा पाने वाले लोगों को भी लौटने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन सरकार ने अभी इस बारे में फैसला नहीं किया है कि आम पर्यटकों को लौटने की अनुमति कब दी जाएगी।

टीकाकरण पूरा करवा चुके यात्रियों को जहां ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों, न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया में बिना पृथक-वास आवश्यकता के लौटने की इजाजत होगी वहीं, देश के कुछ हिस्सों में कम टीकाकरण दर के कारण सीमाओं पर महामारी संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे।

परेशान करने वाली और लड़खड़ाती शुरुआत के बाद, ऑस्ट्रेलिया के टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ ली है। 16 वर्ष और उससे अधिक आयु की 85 प्रतिशत से अधिक आबादी को अब पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

इससे पहले, आज सुबह ऑस्ट्रेलिया ने महामारी संबंधी अपने कड़े यात्रा प्रतिबंधों में अगले महीने से ढील देने की घोषणा की। इस फैसले से हजारों भारतीय छात्रों को भी ऑस्ट्रेलिया लौटने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब