लाइव न्यूज़ :

सोलोमन में जारी संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए सैनिक और पुलिस भेज रहा है आस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 16:51 IST

Open in App

कैनबरा, 25 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह सोलोमन द्वीप के लिए सैनिकों, पुलिस और राजनयिकों को भेज रहा है। उसने यह कदम सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा लॉकडाउन की अवज्ञा करने और लगातार दूसरे दिन सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन करने के बाद उठाया है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया द्वारा द्विपीय देश में तैनाती के तहत संघीय पुलिस के 23 अधिकारियों और करीब 50 अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती अहम अवसंरचना स्थलों की सुरक्षा के लिए की जाएगी। इनके साथ ही सशस्त्र बलों के 43 जवानों, गश्ती नौका और कम से कम पांच राजनयिकों को भेजा जाएगा।

मॉरिसन ने बताया कि अधिकारियों की पहली तैनाती बृहस्पतिवार रात को हो जाएगी और शुक्रवार को और सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। इनकी तैनाती की उम्मीद पिछले कई हफ्तों से की जा रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य स्थिरता और सुरक्षा कायम करना है।’’

मा्ररिसन ने कहा कि सोलोमन के प्रधानमंत्री के अनुरोध पर ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते के तहत मदद कर रहा है और उसका इरादा सोलोमन के आंतरिक मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप करने का नहीं है।

गौरतलब है कि सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री मनीसेह सोगवरे ने बुधवार को लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। उन्होंने यह कदम राजधानी होनियारा में करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों के जमा होने और घरेलू मुद्दों पर उनके इस्तीफे की मांग करने के बाद उठाया।

सोलोमन द्वीप की सरकार के मुताबिक प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय संसद इमारत में दाखिल हो गए है और नजदीकी इमारत की छत में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस थाने और अन्य इमरतों में भी आग लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें