लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 पर भारत के साथ संयुक्त अनुसंधान पर 40 लाख डॉलर निवेश किया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:32 IST

Open in App

मेलबर्न, 10 दिसंबर आस्ट्रेलिया सरकार ने कोविड-19 का शीघ्र पता लगाने और उसके दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में भारतीय अनुसंधानकर्ताओं के साथ संयुक्त अध्ययन करने के वास्ते 40 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर निवेश किया है। आस्ट्रेलिया के उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

आस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक अनुंसधान कोष (एआईएसआरएफ) छह नयी परियोजनाओं का वित्तपोषण कर रहा है और ये परियोजनाएं कृषि प्रौद्योगिकी से लेकर कोरोना वायरस जांच तक की हैं।

कृषि परियोजनाएं जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाओं से किसानों को बचाने के लिए जोखिम प्रबंधन प्रणालियां विकसित करने पर केंद्रित हैं। उनका संबंध नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से अनाज को सूखाने की प्रौद्योगिकी से भी है जिससे खाद्य प्रसंस्करण में प्रदूषण कम हो सके।

कोविड-19 का त्वरित रूप से पता लगाने के लिए नयी प्रौद्योगिकियों के अलावा अनुसंधानकर्ता स्वस्थ हो चुके मरीजों के हृदय एवं फेफड़ों पर दीर्घकालिक प्रभावों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे है।

आस्ट्रेलिया की उद्योग , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री करेन एंड्र्ज ने कहा कि वह खुश है कि कोविड -19 महामारी द्वारा इस साल काफी देरी पैदा करने के बाद अब इन अहम क्षेत्रों में कार्य जारी रह पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना