लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने टिप्पणीकार हॉप्किंस को निर्वासित किया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:39 IST

Open in App

कैनबरा, 19 जुलाई (एपी) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आईं ब्रिटेन की अति दक्षिणपंथी टिप्पणीकार केटी हॉप्किंस ने सोशल मीडिया पर स्थानीय प्रशासन द्वारा लागू पृथक-वास नियम को तोड़ने की मंशा जाहिर करते हुए एक टिप्पणी की जिसके बाद उन्हें देश से निर्वासित कर दिया गया है।

हॉप्किंस एक रियलिटी टीवी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया आई थीं और सिडनी के एक होटल में पृथकवास में थीं।

पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया आई उनकी उड़ान ने काफी विवाद पैदा किया था, क्योंकि सरकार ने वतन वापसी के लिए विदेश में फंसे नागरिकों और स्थायी निवासियों की संख्या घटाकर प्रत्येक हफ्ते तीन हजार तक कर दी थी ताकि होटल में पृथक-वास के दौरान कोविड-19 के फैलने का खतरा कम हो सके। अब भी 34000 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई विदेश में फंसे हुए हैं।

गृह मंत्री करेन एंड्रयूज ने कहा कि हॉप्किंस को इसलिए निर्वासित किया गया है, क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर पृथक-वास के नियमों को तोड़ने की मंशा जाहिर की थी। उन्होंने हॉप्किंस की टिप्पणी को शर्मनाक बताया है।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हॉप्किंस सोमवार सुबह सिडनी हवाई अड्डे से एक वाणिज्य उड़ान से रवाना हो गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब