लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने मीथेन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य हासिल करने संबंधी वादे से किया इनकार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 13:02 IST

Open in App

कैनबरा, 28 अक्टूबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने इस दशक के अंत तक मीथेन उत्सर्जन में 30 प्रतिशत की कटौती करने का वादा पूरा करने से बृहस्पतिवार को इंकार कर दिया।

उद्योग और ऊर्जा मंत्री एंगस टेलर ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ रवाना होने से पहले अपनी सरकार के फैसले की घोषणा की।

अमेरिका और यूरोपीय संघ ने सितंबर में मीथेन उत्सर्जन में 30 प्रतिशत की कमी का वादा किया था।

टेलर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया मवेशियों और भेड़ों की संख्या को कम करने के एकमात्र तरीके से उस लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

टेलर ने ‘द ऑस्ट्रेलियन’ अखबार में लिखा है, ''वर्तमान में, ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक मीथेन उत्सर्जन का लगभग आधा हिस्सा कृषि क्षेत्र से आता है, जहां मवेशियों की संख्या को कम करने के अलावा उत्सर्जन में कमी के लिए कोई किफायती, व्यावहारिक और व्यापक उपाय मौजूद नहीं है।''

माना जा रहा है कि इस कदम से ऑस्ट्रेलिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है कि वह जलवायु परिवर्तन से निपटने के मामले में पिछड़ा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला