लाइव न्यूज़ :

ऑस्टिन ने सीरिया में 2019 में हुए हवाई हमले की नए सिरे से समीक्षा के आदेश दिए

By भाषा | Updated: November 30, 2021 09:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 नवंबर (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मार्च 2019 में सीरिया में हुए अमेरिकी हवाई हमले की नए सिरे से समीक्षा के आदेश दिये हैं। उस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए थे। इस जांच में, हमले में मारे गए आम नागरिकों की संख्या की समीक्षा होगी और यह पता लगाया जाएगा कि क्या इससे युद्ध संबंधी कानून का उल्लंघन हुआ है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा कि ऑस्टिन ने समीक्षा करने के लिए अमेरिकी सैन्य बल कमान के कमांडर जनरल माइकल एक्स गैरेट को चुना है। गैरेट को यह जांच पूरी करने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा। किर्बी ने कहा कि इसमें यह निर्णय भी लिया जाएगा कि हमले में शामिल लोगों के खिलाफ जवाबदेही तय करने के कदम उठाए जाने हैं या नहीं।

इस हमले के बारे में विस्तार से पहली रिपोर्ट ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित हुई थी। यह हमला इराक की सीमा के निकट पूर्वी सीरिया के बागुज कस्बे में हुआ था। टाइम्स की खबर में कहा गया था कि एक सैन्य न्यायिक अधिकारी ने इस हमले को तत्काल ही संभावित युद्ध अपराध बताया था और इसकी जांच की जरूरत बताई थी लेकिन सेना ने इस हमले को छिपाने और मरनेवालों की संख्या भी कम बताने के प्रयास किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला