लाइव न्यूज़ :

म्यामां में आम चुनाव के आधिकारिक परिणाम में आंग सान सू च्यी की पार्टी को पूर्ण बहुमत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 17:46 IST

Open in App

यंगून, 13 नवंबर (एपी) म्यामां में आंग सान सू च्यी की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने दूसरी बार सत्ता में वापस आने के लिए संसद में पर्याप्त सीटें जीत ली हैं। शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक परिणामों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

संघीय चुनाव आयोग ने टेलीविजन और सोशल मीडिया पर घोषणा की कि एनएलडी ने संसद के दोनों सदनों में 346 सीटें जीती हैं, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आँकड़े 322 से काफी अधिक है, जब​​कि कई सीटों के नतीजे अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं।

म्यामां में आम चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

सेना द्वारा समर्थित मुख्य विपक्षी दल ‘यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी’ ने 25 सीटें जीती हैं और अल्पसंख्यक समुदाय शान का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘शान नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ ने 15 सीटें जीती हैं। पूर्वी म्यामां में रहने वाला शान समुदाय देश का सबसे बड़ा जातीय अल्पसंख्यक समुदाय है।

स्वतंत्र मतगणना सेवा ‘यवे माल’ द्वारा की गई एक अनौपचारिक गणना के मुताबिक एनएलडी को 397 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी यूएसडीपी को 28 और अन्य दलों को 44 सीटें मिली हैं।

यूएसडीपी ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और चुनाव परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है, लेकिन चुनाव आयोग ने उसके आरोप और मतदान फिर से कराने की मांग को खारिज कर दिया है।

इस बीच, स्वतंत्र मानवाधिकार समूहों ने मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यक को मतदान के अधिकार से वंचित किए जाने और कुछ क्षेत्रों में मतदान को रद्द करने के फैसले की आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल