लाइव न्यूज़ :

इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना के शिविरों पर हमले, दो घायल

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:19 IST

Open in App

बगदाद, सात जुलाई (एपी) पूर्वी सीरिया में अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के शिविर पर बुधवार को ड्रोन से हुए एक हमले को अमेरिका समर्थित सीरियाई लड़ाकों और अमेरिकी सैनिकों ने नाकाम कर दिया। ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स’ ने यह जानकारी दी। वहीं, पड़ोसी देश इराक में अमेरिकी सेना के शिविर पर रॉकेट दागे गए जिसमें दो व्यक्तियों को मामूली चोट आई।

सीरिया-इराक सीमा के क्षेत्रों में पिछले महीने पूर्वी सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों में चार इराकी लड़ाकों के मारे जाने के बाद अमेरिकी सेनाओं और ईरान समर्थित लड़ाकों के बीच तनाव बढ़ गया है। यह हमला उसी का नतीजा है। अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के प्रवक्ता कर्नल वेन मरोटो ने बताया कि पश्चिमी इराक में अल-असद एयर बेस पर दोपहर में 14 रॉकेट से हमला किया गया।

मरोटो ने बात में ट्वीट किया, “ऐन अल असद बेस पर रॉकेट हमले के बाद सौ प्रतिशत जवाबदेही। दो कर्मियों को मामूली चोटें आयीं।” उन्होंने कहा कि क्षति की समीक्षा की जा रही है। इराक के सुरक्षा बलों से संबद्ध सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने कहा कि मोबाइल रॉकेट लांचर आटे के थैलों से लदे एक ट्रक में रखा गया था और उसे बगदादी गांव के पास रखा गया था जहां से हमला किया गया।

प्रकोष्ठ ने बताया कि बेस पर 14 रॉकेट दागे गए जबकि बाकी ट्रक में ही फट गए जिससे गांव के कुछ घर और एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई। इराक की सरकार ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला