लाइव न्यूज़ :

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाने वाले हमले को नाकाम किया गया: मीडिया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:46 IST

Open in App

तेहरान, 23 जून (एपी) ईरान में सुरक्षा सेवाओं की करीबी समाचार वेबसाइट ने कहा कि अधिकारियों ने देश के असैन्य परमाणु कार्यक्रम को ‘‘नुकसान पहुंचाने वाले हमले” को नाकाम कर दिया। हालांकि, इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की करीबी मानी वाली वेबसाइट 'नूर न्यूज' ने बुधवार को खबर दी कि ''भवन को किसी तरह का नुकसान होने से पहले'' ही हमले को नाकाम कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

ईरान के एक अधिकारी से जब नूर न्यूज की खबर के बारे में पूछा गया तो अधिकारी ने कहा कि उन्हें मीडिया के साथ इस मुद्दे पर बात करने का अधिकार नहीं है।

ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी 'इसना' ने कहा कि यह भवन राजधानी तेहरान के पश्चिम में लगभग 40 किलोमीटर दूर काराज शहर में स्थित है। सरकार के स्वामित्व वाले समाचार पत्र ईरान की वेबसाइट पर भी ऐसी ही खबर प्रकाशित की गई है। हालांकि इसमें भी स्थान और अन्य जानकारियां साझा नहीं की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब