फ्रांस में तीन पुलिस अधिकारियों पर चाकू और गोली से हमला, गिरफ्तारी के दौरान हमलावर की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:34 IST2021-05-28T20:34:49+5:302021-05-28T20:34:49+5:30

Attack on knife and bullet on three police officers in France, assailant dies during arrest | फ्रांस में तीन पुलिस अधिकारियों पर चाकू और गोली से हमला, गिरफ्तारी के दौरान हमलावर की मौत

फ्रांस में तीन पुलिस अधिकारियों पर चाकू और गोली से हमला, गिरफ्तारी के दौरान हमलावर की मौत

पेरिस, 28 मई (एपी) फ्रांस में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने एक थाने में पुलिस अधिकारी को चाकू मारा और फिर दो अन्य अधिकारियों को गोली मार दी।

फ्रांस की राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान की जा रही है। हमले का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने कहा कि तीनों पुलिस अधिकारी घायल हो गए। हालांकि, किसी की भी जान को खतरा नहीं है।

पुलिस सेवा के अनुसार, ला चैपे-सुर-एर्ड्रे के नेतेस उपनगर में स्थित थाने में महिला अधिकारी को चाकू मारने के बाद हमलावर ने अपनी बंदूक ली और वहां से भाग गया।

फ्रांस पुलिस ने संदिग्ध को तलाशने के लिये हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते और 200 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया। उसका पता चलने के बाद अधिकारी उसे पकड़ने गए तो उसने उनपर भी गोली चलाई।

फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डरमानिन तथा नेंतेस के अभियोजक घटनास्थल का दौरा किया।

अगले महीने होने वाले स्थानीय चुनाव से पहले पुलिस पर हमले बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गए हैं। हालिया कुछ सप्ताह में हुए हमलों में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Attack on knife and bullet on three police officers in France, assailant dies during arrest

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे