लाइव न्यूज़ :

काबुल विश्वविद्यालय पर हमले में 25 हताहत हुए

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:21 IST

Open in App

काबुल, दो नवंबर (एपी) अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय पर सोमवार को बंदूकधारियों ने धावा बोल दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों के साथ कई घंटे तक उनकी मुठभेड़ चली, जिसमें कम से कम 25 लोग हताहत हुए। विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी लगी थी जिसमें अफगानिस्तान में ईरान के राजदूत भी पहुंचे थे।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान ने इस हमले में हताहत हुए लोगों की संख्या नहीं बतायी लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार संभवत: 20 लोगों की जान गयी। आरियान के अनुसार हमले में तीन हमलावर शामिल थे, जो मुठभेड़ में मारे गये।

हालांकि, तालिबान ने एक बयान में कहा कि इस हमले में उसका हाथ नहीं है।

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब विद्रोहियों की अमेरिका समर्थित सरकार के साथ शांति वार्ता जारी है । हालांकि, कतर में हो रही इस वार्ता का लक्ष्य अमेरिका को उसकी सबसे लंबी लड़ाई से निकलने में मदद पहुंचाना है लेकिन रोजाना रक्तपात जारी है। इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक संगठन ने देश में शियाओं पर हमला शुरू कर दिया है।

पांच घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान छिटपुट ग्रेनेड विस्फोट और विश्वविद्यालय के आसपास की सड़कों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही थी। उधर, अफगान सुरक्षाकर्मियों ने भी मोर्चा संभाल रखा था। विद्यार्थियो को अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागते हुए देखा गया।

आरियान ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से लोग हताहत हुए। ’’ लेकिन उन्होंने ब्योरा नहीं दिया।

विश्वविद्यालय के छात्र अहमद शमीम ने बताया कि उसने पिस्तौल और कलाशनिकोव राइफलों से लैस आतंकवादियों को गोलियां चलाते देखा। उसके अनुसार विश्वविद्यालय के पूर्वी भाग से हमला हुआ जहां कानून एवं पत्रकारिता विभाग की पढ़ाई होती है।

अफगान मीडिया ने खबर दी है कि घटना के समय विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी चल रही थी और गोलीबारी के वक्त विशिष्ट व्यक्तियों समेत कई लोग प्रदर्शनी में थे।

अफगान अधिकारियों ने पुस्तक मेले की चर्चा नहीं की लेकिन ईरान की अर्धसरकारी इसना संवाद समिति ने रविवार को खबर दी थी कि ईरान के राजदूत बहदोर आमिनियन और सांस्कृतिक अताशे मोजतबा नोरूजी इस मेले का उद्घाटन करने वाले थे, जहां 40 ईरानी प्रकाशकों को हिस्सा लेना है। ईरानी टीवी ने खबर दी कि हमला हुआ लेकिन उसने अपने अधिकारियों के बारे में सूचना नहीं दी।

किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान ने एक बयान में कहा कि इस हमले में उसका हाथ नहीं है।

वैसे शक की सूई इस्लामिक स्टेट की ओर जा रही है।

पिछले ही महीने इस्लामिक स्टेट ने राजधानी के शिया बहुल दश्त-ए-बार्ची के एक शिक्षण केंद्र में आत्मघाती बम हमलावर भेजा था, जिसके हमले में 24 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे। अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठन ने शिया मुसलमानों के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर रखा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा