लाइव न्यूज़ :

इस्लाम निंदक कथित फेसबुक पोस्ट की अफवाह पर बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमला

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:31 IST

Open in App

ढाका, दो नवंबर बांग्लादेश में कथित रूप से इस्लाम की निंदा संबंधी फेसबुक पोस्ट की अफवाह के चलते कोमिला जिले में कुछ कट्टरपंथियों ने कई हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी। मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी।

बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम ने खबर दी कि रविवार को इन घरों में तोड़फोड़ की गयी और उनमें आग लगा दी गयी।

इस घटना से पहले फ्रांस में रहने वाले एक बांग्लादेशी व्यक्ति ने ‘अमानवीय विचाराधारा ’ के खिलाफ कदम उठाने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों की कथित रूप से प्रशंसा की थी। मैक्रों ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को दिखाने पर पेरिस में एक शिक्षक का सिर कलम कर दिये जाने पर कड़े कदम उठाये हैं।

खबर के अनुसार, पूर्बो धौर के बाल विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पोस्ट पर टिप्पणी में मैक्रों की कार्रवाई का स्वागत किया था। फेसबुक पोस्ट के बारे में अफवाह फैलने पर शनिवार को इलाके में तनाव छा गया।

इस खबर में बांगरा बाजार थाने के प्रभारी अधिकारी कमरुजम्मां के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें बाल विद्यालय का प्रधानाध्यापक और समीप के अंडकोट गांव का एक बाशिंदा शामिल हैं।

जिले के उपायुक्त मोहम्मद अदुल फजल मीर ने इलाके का दौरा करने के बाद बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम से कहा , ‘‘ अब स्थिति नियंत्रण में है।’’

उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों समेत कई अन्य लोगों के घरों पर हमला किया। जब उनसे पूछा गया कि प्रशासन ने हमलावरों के खिलाफ क्या कदम उठाये हैं तो उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई की है।

कमरुजम्मां ने बताया कि हमले को लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस वीडियो देखेगी।

पैगंबर मोहम्मद के काटूर्नों को लेकर फ्रांस के खिलाफ कई मुस्लिम बहुल देशों में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन किया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक