अफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2026 20:30 IST2026-03-04T20:30:00+5:302026-03-04T20:30:59+5:30
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में तोरखम सीमा के पास पाकिस्तानी सेना ने एक अभियान में अफगान तालिबान के एक कमांडर को मार गिराया।

file photo
Highlightsमीडिया में आई खबरों में बुधवार को यह जानकारी दी गई।तहरीक-ए-तालिबान अफगानिस्तान (टीटीए) के कमांडर की पहचान कहरमान के रूप में हुई है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आतंकवादी हमले रोकने में कथित रूप से नाकाम रहने पर अफगान तालिबान के खिलाफ अभियान के तहत प्रसिद्ध बगराम वायुसेना अड्डे को निशाना बनाया। मीडिया में आई खबरों में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में तोरखम सीमा के पास पाकिस्तानी सेना ने एक अभियान में अफगान तालिबान के एक कमांडर को मार गिराया। पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। तहरीक-ए-तालिबान अफगानिस्तान (टीटीए) के कमांडर की पहचान कहरमान के रूप में हुई है।