लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल में आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या 57 हुई, 100 से ज्यादा घायल

By भाषा | Updated: April 23, 2018 06:01 IST

लोक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद माजरो ने बताया कि मरने वाले 57 लोगों में 22 महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं।

Open in App

काबुल, 23 अप्रैल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को एक मतदाता पंजीकरण केंद्र के बाहर इस्लामिक स्टेट की ओर से अंजाम दिए गए आत्मघाती हमले में महिलाओं एवं बच्चों सहित कम से कम 57 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोग जख्मी हो गए।लोक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद माजरो ने बताया कि मरने वाले 57 लोगों में 22 महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं। माजरो के मुताबिक इस घटना में कम-से-कम 119 लोग जख्मी हुए है। घायलों में 17 बच्चे और 52 महिलाएं हैं। उन्होंने मृतकों की संख्या में इजाफे की आशंका जतायी है। 

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा, 'वे आम लोग हैं जिनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।' इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि चुनावी तैयारियों को बाधित करने के लिए इस हमले को अंजाम दिया गया।हमले के बाद यहां 20 अक्तूबर को होने वाले चुनावों की सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है, जिसे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

काबुल पुलिस के प्रमुख दाऊद अमीन ने कहा, 'धमाका केंद्र के प्रवेश द्वार पर हुआ। यह एक आत्मघाती हमला था।' आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपनी प्रचार शाखा 'अमक' के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली। मतदान केंद्र को निशाना बना कर किया गया यह ताजा हमला है जो शहर के पश्चिम में शिया आबादी वाले क्षेत्र में हुआ।

अफगानिस्तान में काफी समय से लंबित विधायी चुनावों के लिए 14 अप्रैल से पंजीकरण शुरू हुआ।चुनाव अधिकारियों ने माना है कि चुनावों के दौरान सुरक्षा चिंता का विषय है । 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा