लाइव न्यूज़ :

Iraq में फंसे अमेरिका के 5000 सैनिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-इराक के लिए होगा 'सबसे बुरा'

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2020 10:27 IST

कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद बढ़े तनाव के बीच ईरान ने इराक स्थित अमेरिका के दो एयरबेस पर मिसाइलों से हमला किया है। पेंटागन के मुताबिक ईरान ने इराक में मौजूद अल-असद और इरबिल एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इन दोनों एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं तैनात हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा कि इराक से अमेरिकी सैनिकों को हटाना इस देश के लिए ‘सबसे बुरा’ होगा।इराक में अभी 5,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि इराक से अमेरिकी सैनिकों को हटाना इस देश के लिए ‘सबसे बुरा’ होगा। इराक की संसद ने अमेरिकी बलों को हटाने की मांग की है। इराक में अभी 5,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। ये सैनिक इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के तहत तैनात हैं।

रविवार को इराक की संसद ने अमेरिकी सैनिकों को देश में अनुमति देने वाले समझौते को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर इराक अमेरिकी सैनिकों को यहां से हटाता है तो ‘‘ मेरा मानना है कि यह सबसे खराब चीज इराक के साथ होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम इराक से बाहर निकलेंगे तो ईरान की भूमिका यहां बढ़ जाएगी और इराक के लोग नहीं चाहते हैं कि ईरान इस देश को चलाए।’’

व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से ट्रंप ने कहा कि एक बिंदू पर अमेरिका इराक से बाहर निकलना चाहेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि इराक में हमने अच्छा काम किया है और इस्लामिक स्टटे से मुक्ति पा ली है। इराक की संसद ने मेजर जनरल सुलेमानी की मौत के बाद यह प्रस्ताव लाया है। 

टॅग्स :ईरानडोनाल्ड ट्रंपइराकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?