लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन सम्मेलन में विश्व नेताओं ने जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (एपी) जलवायु के मुद्दे पर हो रहे ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन विश्व नेता जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताते नजर आए।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने शुक्रवार को अपने देश द्वारा उत्तर सागर में तेल और गैस की खोज को समाप्त करने और बड़े पैमाने पर पवन ऊर्जा स्थापित करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बाइडन (अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन) प्रशासन अपतटीय पवन ऊर्जा को गति देने पर विचार कर रहा है और इसी कड़ी में डेनमार्क की कंपनियां अमेरिका के पूर्वी तट पर कई पवन ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना बना रही हैं।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश कोयले के इस्तेमाल में कटौती करने के मामले में विश्व में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इस दशक के अंत तक इजराइल की ऊर्जा जरूरत की एक तिहाई पूर्ति नवीकरणीय ऊर्जा से होगी।

नेतन्याहू ने बैटरी क्षमता में सुधार का भी वादा किया और कहा कि सैकड़ों इजराइली स्टार्टअप इस पर काम कर रहे हैं।

वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने कहा कि जलवायु आपदा ने उनके देश में सैकड़ों जिंदगियों को लील लिया है। उन्होंने कहा कि उनका देश समुद्रतल में वृद्धि से बहुत अधिक समस्या का सामना कर रहा है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने कहा कि उनकी सरकार लकड़ी के चूल्हे को केरोसिन तेल और ऊर्जा के अन्य स्रोतों से बदलने की योजना को लागू कर रही है।

केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याता ने अमीर देशों का आह्वान किया कि वे जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कम से 100 अरब डॉलर का योगदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल