लाइव न्यूज़ :

उत्तरी चीन में गैस विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 21, 2021 13:20 IST

Open in App

बीजिंग, 21 अक्टूबर (एपी) उत्तर चीन में गैस विस्फोट से एक गगनचुंबी इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 अन्य व्यक्ति इस घटना में घायल हैं।

सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक यह घटना शेनयांग में एक होटल में हुई, जहां मरम्मत का काम चल रहा था और पुरानी गैस लाइन को बदला जा रहा था। इस शहर में करीब 80 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं और यह एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है। समाचार वेबसाइट ‘द पेपर’ की ओर से पोस्ट की गई तस्वीरों और सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के फुटेज में दिखाया गया है कि व्यस्त सड़क पर मलबा गिर रहा है। इमारत की तीन मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

चीन दशकों पुराने बुनियादी ढांचों को बदल रहा है और इस परियोजना में गैस लाइन मुख्य तौर पर खतरनाक हिस्सा है। शियान में जून में एक बाजार और रिहायशी इलाके में एक गैस लाइन विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला