लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में हुए हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 01:21 IST

Open in App

काबुल, 28 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान में सोमवार को अलग-अलग हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

साथ ही अगले महीने तक निलंबित की गई शांति वार्ता के परिणामों को लेकर चिंता जताई है। किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहिबुल्ला मोहिब के अनुसार, तालिबान ने सोमवार तड़के पश्चिमी फराह प्रांत में एक पुलिस जिला मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए ।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता अहमद खान सेरात के मुताबिक, पूर्वी गजनी प्रांत में प्रांतीय राजस्व एजेंसी के दो कर्मचारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

वहीं, प्रांतीय परिषद के प्रमुख कफील रेयान के अनुसार, पूर्वी खोस्त प्रांत में सड़क के किनारे बम हमलों में सुरक्षा बलों के एक सदस्य की मौत हो गई और एक प्रांतीय परिषद के सदस्य सहित दो अन्य लोग घायल हुए।

काबुल पुलिस के अनुसार राजधानी काबुल में सोमवार को अलग-अलग विस्फोटों में कम से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला